Posts

Showing posts with the label प्रेम के बहुरूप

राष्ट्रप्रेम

Image
यदि तुम्हारे शब्दों से राष्ट्रप्रेम का घोष न हो यदि तुम्हारी कलम कृपाण बन राष्ट्रहित में सज्ज न हो तो ये तुम्हारी लेखनी भारत! निरर्थक है! निरर्थक है!! यदि तुम्हारी जिह्वा से पुरखों का यशगान न हो यदि तुम्हारे उर में उनके बलिदानों का मान न हो तो ये तुम्हारा जीवन भारत! निरर्थक है! निरर्थक है!! ✍️देव चित्र गूूूगल से साभार

प्रपितामह व नात का सम्बंध!

Image
प्रपितामह व नात का सम्बन्ध जैसे सूद पर सूद का प्रबन्ध एक लगाव अनकहा, एक प्रेम हँसता हुआ एक आस भविष्य की अपने स्व के निकष की जैसे वट की लटकती जटाएँ जटाओं का वृक्ष बनना स्वयं से सिंचित स्वयं का अस्तित्व होना प्रपितामह व नात का सम्बन्ध जैसे हिम का नद बनना टकटकी बाँधे आँखों में जैसे स्व का खोना हर हठ को पूरा करना शक्य न हो, तो भी  नन्हे पैरों से स्व का चलना नात में स्व को निरखना एक प्रपितामह व नात का सम्बंध जैसे बूढ़े पंखों का फिरसे जगना अनंत से अँधियारे में जैसे सूर्य का उगना चुप हो गए होठों का जैसे फिरसे हँसना धीमे होते स्पन्दों का जैसे फिर से धड़कना जैसे एक अन्धा कुंआ और गिरते जाना एक डोर का सम्बल और सम्भलते जाना प्रपितामह व नात का सम्बंध आंखों में अनथक निरखना एक आस का जगना जो कभी न होगा उस भविष्य को निरखना भूत में हो यदि  भविष्य का देखना तो देखो हे सृष्टि! प्रपितामह व नात का होना। ✍️देव