प्रियतमा
प्रिय-रंजनी मन-मंजनी सुवदन तुम्हारा मन मोहे
देख तुम्हारे चितवन को हिय भूल सुधि सुधबुध खोये
कमलपुष्प पे भ्रमर की भाँति चित्त अनुरक्त है रूप तुम्हारे
लास्य भाव, चंचल-चितवन, बहुविध-भङ्ग हैं नयन सखारे
व्यालप्रिया से केश सज्ज, गजगामिनी, मदमत्त नयन
क्षीणकटि, उन्नत-वक्ष, ज्यों गिरिवर-शृंग उत्थित-मगन
मदिरा-कुल से सिक्त वायु सी, विकीर्ण हो रही गन्धउर्मियाँ
संग तुम्हारा मधुशाला सा, मद्यप से विस्मृत विधि की निधियाँ
©देव
Comments
Post a Comment